



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि नेशनल पर्पल लीग, गोवा में हिमाचल का परचम लहराया। हिमाचल टीम के कप्तान अमित ठाकुर, (गाँव मकडोगा जिला चंबा) से हैं, ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
कप्तान अमित ठाकुर की शानदार पारी और दमदार गेंदबाज़ी से कोलवा चीताज़ ने दर्ज की जीत



85 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद अमित ठाकुर व्हीलचेयर पर बैठकर मैदान में उतरते हैं, लेकिन उनका जज़्बा किसी भी सामान्य खिलाड़ी से कम नहीं है। वे इस टूर्नामेंट में कोलवा चीताज़ (Colva Cheetahs) टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और 49 रन (7 चौके) बनाए।



उनकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए और बेनाउलिम ब्लाज़र्स को 106 रन पर ऑलआउट कर 45 रनों से जीत हासिल की।अमित ने गेंदबाज़ी में भी कमाल दिखाते हुए 3 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए।
इस अवसर पर राजन कुमार ने कहा कि, “व्हीलचेयर क्रिकेट देखने में भले ही सामान्य क्रिकेट जैसा लगे, लेकिन इसमें खिलाड़ी व्हीलचेयर पर बैठकर बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग करते हैं। मैदान में दौड़ने की जगह पहियों पर घूमते हुए इन खिलाड़ियों का जज़्बा और संघर्ष हर दर्शक के दिल को छू जाता है।”

अमित ठाकुर के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि उनके गांव मकडोगा का नाम भी पूरे देश में गौरवान्वित किया है। अमित का संघर्ष भावना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।
















Total Users : 125211
Total views : 189393