



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर ठाकुर के आदेशानुसार जिला हमीरपुर युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अशोक संधू की अध्यक्षता में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
RSS की अमानवीय हरकतों के खिलाफ फूटा गुस्सा, जिला अध्यक्ष अशोक संधू कहा यह संविधान और इंसानियत की लड़ाई है



यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की व पुतला जलाया।




इस मौके पर अशोक संधू ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है।उन्होंने कहा कि देश की युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता,
हमीरपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक संधू ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम संविधान के अनुच्छेदों की रक्षा के लिए । वाला है। हम इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे ताकि दोषियों को सख्त सज़ा मिल सके।युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके युवा कांग्रेस के प्रदेश युवा कॉंग्रेस महासचिव अखिलेश चोधरी ,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रिशु धीमान विधानसभा अध्यक्ष दिवस ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत राणा , भोंरज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर, अनुराग चोधरी, एंव अन्य युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।
















Total Users : 115233
Total views : 173953