द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  जिला हमीरपुर के प्रतिष्ठित द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दीपावली के उपलक्ष्य पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने नृत्य और एकांकी का प्रदर्शन किया।

पहली से आठवीं तक के बच्चों को कार्ड मेंकिंग, दीया सजावट प्रतियोगिता करवाई गई। नौंवी से बारहवीं कक्षा तक रंगोली प्रतियोगिता इंटर हाऊस करवाई गई।

विद्यालय की निर्णायक मंडली ने रंगोेली प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए कहा शिवालिक हाऊस प्रथम, जिसमें अदिति, समृद्धि, हर्षिता, क्रांति ने भाग लिया।

अरावली हाऊस द्वितीय रहा जिसमें आकृति, अंशिका, अर्षिता, सृष्टि, जिया ने भाग लिया। उदयगिरि हाऊस और नीलगिरि हाऊस तृतीय स्थान पर रहा।

जिसमें उदयगिरि हाऊस की रिद्धिमा, स्वास्तिका, प्राची, आकृति, जीनल ने भाग लिया। और नीलगिरि हाऊस में इंगित, सोनल, वैष्णवी, आरूषि, स्वास्तिका ने भाग लिया।

इसके उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी अध्यापक वर्ग और छात्रों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।