बी. एड. कॉलेज मैहरे के प्रशिक्षु विद्यार्थिओं ने बनाई मनभावन रंगोली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  दीन दयाल उपाध्याय बी.एड. कॉलेज मैहरे में प्रथम सत्र के विद्यार्थिओं द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में मनभावन रंगोलियाँ बनाई गयी जिसमें सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व रंगारंग कार्यक्रम किया गया।

कॉलेज अध्यक्ष (पूर्व विधायक)  राम रतन शर्मा व कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने सभी प्रशिक्षु विद्यार्थिओं, प्राध्यापक व गैर प्राध्यापक वर्ग को दीपावली की शुभकामनाएं दी।