त्यौहारों पर स्वदेशी ही अपनायें, आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सहभागी बनें: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने दीपावली पर्व की शुभकामनायें देते हुए त्यौहारों के इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी मंत्र को अपनाते हुए देश और प्रदेश के समृद्धि की कामना की है।

अनुराग ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की मंगलकामनायें

दीपावली शुभकामना संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक समाज त्योहारों के माध्यम से अपनी खुशी एक साथ प्रकट करता है। हमारे त्योहार हमारी उस संस्कृति का हिस्सा हैं जहाँ हम सब मिल जुल कर एक दूसरे के साथ अपनी खुशियाँ साझा करते हैं।

 

 

उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रकाशपर्व दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूँ कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली बेहतर कल के लिए आशा और आकांक्षा का अग्रदूत है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व को दिखाता है।

 

 

रोशनी का यह त्योहार सभी में अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और अत्याचार से करूणा की ओर बढ़ने के लिए एक नए संकल्प का संचार करे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय व भारत निर्मित उत्पादों की ख़रीददारी का आह्वाह्न किया है।

 

ताकि आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सभी भारतीयों की हिस्सेदारी हो। उन्होंने निवेदन किया कि त्यौहारों के इस शुभ अवसर पर स्वदेशी ही अपनायें और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सहभागी बनें।