निस्वार्थ भाव संगठन ने की शादी के लिए राशन सामग्री प्रदान 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हमीरपुर में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने एक बार फिर समाज में सेवा और मानवता का उदाहरण पेश किया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मझोग सुल्तानी में आज एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर संगठन की टीम ने राशन सामग्री प्रदान कर शादी में सहयोग किया।

इस अवसर पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र डोगरा, जीत राम जीवन राम, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, कुलवंत सिंह उर्फ मिंटू, सदस्य कुलदीप सिंह राणा, यूथ जिला उपाध्यक्ष निशांत , शम्मू गुलरिया और मनीष कुमार उपस्थित रहे।

डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी संगठन ने 15 निर्धन बेटियों की शादियों में इसी तरह सहयोग किया है।

डॉ. डोगरा ने आगे कहा, “सेवा ही सच्ची साधना है, और निस्वार्थ भाव से किया गया हर कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है।

इस पहल के माध्यम से निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता का संदेश फैलाया और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनी।