राजनीति में चरित्र हनन की भाषा निंदनीय — डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर विधायक  सुधीर शर्मा द्वारा दिए गए विवादास्पद पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इसे “अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय” बताया है।

देवभूमि की गरिमा पर भी है, आघात 

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्ति विशेष का चरित्र हनन है, बल्कि इस देवभूमि हिमाचल प्रदेश की गरिमा पर भी आघात है।

 

उन्होंने कहा कि नेताओं को यह समझना होगा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की आवाज बनना है, न कि व्यक्तिगत स्तर पर किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना।

डॉ. वर्मा ने कहा, “अगर विपक्ष सरकार की नीतियों या कार्यप्रणाली की आलोचना करना चाहता है तो वह रचनात्मक आलोचना करे — उसे हम शालीनता से स्वीकार करते हैं। लेकिन किसी की निजता या चरित्र पर व्यक्तिगत हमला करना अनुचित और अस्वीकार्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि सुधीर शर्मा को अपने इस अभद्र सोशल मीडिया पोस्ट के लिए प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।