



नादौन/हमीरपुर :- उप मंडल नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कश्मीर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से सोमवार 27 अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को समर्पित है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल व आयोजकों ने सभी अभिभावकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करें ।


Post Views: 218



















Total Users : 125222
Total views : 189407