पट्टा स्कूल में एनएसएस के सात दिवसिय शिविर का शुभारंभ

भोरंज/हमीरपुर :-    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक रहेगा। इस शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि तेज सिंह प्रधानाचार्य पाठशाला जीएसएस पट्टा के द्वारा किया गया।

समाज में सकारात्मक संदेश दें सभी एनएसएस वालंटियर : तेज सिंह

 

प्रधानाचार्य तेज सिंह ने एनएसएस वालंटियर को अग्रिम सात दिनों के शिविर के लिए बधाई एवं आशीर्वाद दिया और साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने की बात कही।

 

एनएसएस शिविर के प्रोग्राम अधिकारी अश्विनी राणा प्रवक्ता रसायन विज्ञान और मीना चौहान प्रवक्ता इतिहास ने बताया के इन सात दिनों में बच्चे स्कूल में ही रहेंगे, सात दिनों के लिए एनएसएस वालंटियरों ने पट्टा गांव को गोद लिया है।

 

जिसमें वह गांव के मंदिरों के रास्ते, पानी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई करके स्थानीय लोगों में समाज सेवा का संदेश देंगे।

 

इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक अनिल कुमार, राजेन्द्र सिंह, मधुबाला, नवीन गौतम, वीना ठाकुर मीरा देवी, संतोष कुमार, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।