हमीरपुर सहित संपूर्ण हिमाचल में विकास पुरुष अनुराग ठाकुर के प्रयासों से लिखी जा रही विकास की नई गाथा- चमन ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता चमन ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमीरपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 15 राष्ट्रीय राजमार्ग और 1 रज्जू मार्ग का उद्घाटन व शिलान्यास किया हैं जिसके लिए वह युगपुरुष देश के प्रधानमंत्री वकेंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।

प्रदेश में ₹4000 करोड़ से नए महामार्ग बनाने के लिए अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

 

उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही संभव हो पाया है कि आज पूरे हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब हिमाचल की कमान प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के हाथों में थी तब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया था।

 

उसके बाद उन सड़कों के रखरखाव व् उन्नयन में अनुराग ठाकुर का योगदान सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि सदन के इलावा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को मध्य नजर रखते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करोड़ों रुपए की सौगात हिमाचल को दिलवाई है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए अध्याय का को देख रहे हैं प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते हैं और उन्होंने बड़ी परियोजनाएं हिमाचल को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

आज चंडीगढ़ से मनाली का सफर महज आधे समय में पूरा होता हो जाता है जिससे हिमाचल में पर्यटन को अत्यधिक बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल से होना सोने पर सुहागा का कार्य कर रहा है और वह भी हिमाचल के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सौगातें हिमाचल प्रदेश की उन्नति एवं विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

 

चमन ठाकुर ने कहा कि कुल 4000 करोड़ की परियोजनाओं में 3000 करोड़ की परियोजनाएँ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हैं। जिनमे प्रमुख रूप से गोविंद सागर झील पर केबल स्टेड ब्रिज से बिरहु से लठियाणी,जिससे हमीरपुर से ऊना की वर्तमान दूरी 21 किमी कम होगी।

 

जो अम्ब में 19 करोड़ का ब्रिज पूरा हुआ और ढलियारा रोड पर देहरा में ब्रिज पूरा हुआ 19 करोड़ रुपए,स्वां खंड पर ₹55 करोड़ की लागत से स्वां खंड पर पुल को मंज़ूरी, CRF फंड में 150 करोड़ रुपयों की मंज़ूरी, 2 लेन की शिमला-मटौर को फ़ोर लेन की मंज़ूरी, 740 करोड़ हमीरपुर बाईपास की मंज़ूरी, हमीरपुर में रिंग रोड की सौगात ऐतिहासिक हैं।

उन्होंने कहा कि लोकार्पित हुई परियोजनाओं में देवरीघाट-प्रेमघाट पर ठियोग बाईपास का निर्माण, कलरुही खंड पर 196 मी लंबे सेतु का निर्माण और कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर 225 मी लंबे ढलियारा पुल का निर्माण शामिल है।

 

आज भूमिपूजन हुई परियोजनाओं में सड़क निर्माण परियोजनाएं, राष्ट्रीय राजमार्ग 503A पर बिरहू-लठियाणी तक 8 किमी लंबे 4-लेन मिसिंग लिंक और केबल स्टे पुल का निर्माण, 272 करोड़ रुपए की लागत से कुल्लू के मोहल से प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर तक 2 किमी लंबे रोपवे का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के परवाणु-सोलन खंड पर भूस्खलन रोकने के लिए 4 किमी लंबाई में स्लोप प्रोटेक्शन के कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर 500 मीटर लंबी कृत्रिम सुरंग का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर 410 मी लंबे 2-लेन आरयुबी का निर्माण और सीआरआईएफ के माध्यम से 4 परियोजनाओं के कार्य हो रहे है।

चमन ठाकुर ने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण से प्रत्येक Whether की दूरी कम होगी लोग शीघ्र अपने गंतव्य तक शीघ्र पहुंचेंगे और प्रदेश में स्वरोजगार एवं पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे।