भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं शहरी इकाई की कार्यकारिणी घोषित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा संगठनात्मक जिला हमीरपुर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के शहरी मंडल में मंडल अध्यक्ष  श्रीपाल शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं शहरी इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार शीर्ष नेतृत्व व मोर्चों के जिला अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत कर दिया है।

 

अश्वनी कुमार बने ग्रामीण मंडल हमीरपुर के नए महामंत्री, शहरी इकाई की कमान मुनीश पुरी को

जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष सतीश कंवल ने कार्यकारिणी की घोषणा तदनुसार की है। अशोक कुमार, सोम, शेर सिंह, संजय कौडल को उपाध्यक्ष, रजनीश कुमार एवं रफ्फो राम को महामंत्री, सतीश, संजीव कुमार, अजय कुमार, मधुवाला को सचिव, पवन कुमार को मीडिया प्रभारी और हंस राज, रणजीत सिंह,चौधरी राम, अजय कुमार, रवीकान्त, रविंदर कुमार, देश राज, राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार और प्रकाश चंद को सदस्य बनाया गया है।

 

विधायक आशीष शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी शुभकामनाएं

 

शहरी मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज चौधरी ने यशपाल, सुरजीत कुमार, हंस राज, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार, पृथ्वी चंद को महामंत्री, अजय कुमार, विशन दास, सरोज कुमारी, अशोक कुमार को सचिव, गुरध्यान सिंह, सतीश कुमार, ख़ेम राज, कर्म चंद, विजय कुमार, कर्म चंद, रोशनी देवी, कृष्ण देव, जय चंद और विशाल धीमान को सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल शहरी अध्यक्ष सुमन कपिल ने बिमला देवी, अंजना कुमारी, शिवाली, निशा को उपाध्यक्ष, रीता शास्त्री एवं मधुबाला को महामंत्री, आशा देवी, प्रार्थना देवी, पिंकी देवी एवं रजनी पठानिया को सचिव, नीना शर्मा को कोषाध्यक्ष, कंचन कुमारी, कुसुमलता, कल्पना चोपड़ा, मीरा देवी, शम्मा, सविता, सुलोचना देवी, कृष्णा देवी,राजेश्वरी देवी, शमा शर्मा और नीलम ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया है। शहरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह ने विनोद कुमार बल्ह, शशिपाल, विक्रम सिंह पटियाल, रमन कुमार को उपाध्यक्ष, संदीप ठाकुर एवं सुशील शुक्ला को महामंत्री, चमन लाल चोपड़ा, सुनील राठौड़, कर्म चंद, मिलाप चंद एवं अश्वनी शर्मा को सचिव, आदर्श संख्यांन, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, अंकज वर्मा, अनिल कुमार, जय सिंह, पंकज कुमार, राजेश कुमार रोपा, राजेश कुमार, सुनील कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। शहरी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अंकुश कुमार ने रोहित शर्मा, संतोष अत्रि, सौरव जसवाल, रवि कुमार को उपाध्यक्ष, अनुराग पटियाल, आशीष रंजन को महामंत्री, उदय प्रताप सिंह, अभय जसवाल, पंकज ठाकुर, राज कपूर को सचिव, देश राज को कोषाध्यक, आयुष ठाकुर को मीडिया प्रभारी, निशांत ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी, सुधांशु धीमान को कार्यालय सचिव, कमलदीप को सह कार्यालय सचिव, शुभम कटोच को आईटी संयोजक, गौरव कांगो आईटी सह संयोजक, कवि कुमार को प्रवक्ता, साहिल पटियाल को सोशल मीडिया प्रभारी, ऋतुराज ठाकुर सह सोशल मीडिया प्रभारी को सदस्य नियुक्त किया है।

वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने अमर चंद, सतपाल सिंह, पवन कुमार कौंडल, प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष , प्रीतम चंद, अजय कुमार को महामंत्री, सोनी कुमार को कोषाध्यक, हरिचंद, नवजीत सिंह, यशवंत सिंह, रोहिताश कुमार को सचिव, मंजू बाला, राजेंद्र कुमार, अनीता देवी, मलिका धीमान, बलीराम, सोनू कुमार, सतपाल, सुनील कुमार, बरकत राम, प्रताप चंद को सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत राणा ने सारांश चौधरी, पवन कुमार, देश राज, श्याम चंद को उपाध्यक्ष, हरदेव सिंह, जगदेव सिंह को महामंत्री, हंस राज, अशोक कुमार, प्रताप सिंह, विमल किशोर को सचिव,संत राम, अजय कुमार, देव राज, सरला देवी, कांता देवी, विवेक चौधरी, किशोरी लाल, नीलम कुमारी, शीतला देवी, ईश्वर दास को सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला ने रेखा, निर्मला देवी, सुषमा देवी, मनु बाला को उपाध्यक्ष, सुमन एवं भोली शर्मा को महामंत्री, मोनिका को कोषाध्यक्ष, सुदर्शना, सुनीता, रंजना देवी, कश्मीरा देवी को सदस्य, पुष्पा देवी, लता, रंजना, मीना देवी, सुनीता देवी, अंजू देवी, सुषमा देवी, अंजू देवी, नीलम कुमारी, किरण कुमारी को सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा ग्रामीण मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा ने विजय कुमार, किशोरी चंद शर्मा, पृथ्वी चंद बलदेव को उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर एवं मनोज कुमार को महामंत्री, भगवान दास को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार, बतन सिंह, दिले राम, निखिल ठाकुर को सचिव, रमेश चंद, अनिल कुमार, मिलाप चंद, अश्वनी कुमार, किशन कुमार, कुलदीप कुमार, मनु राम, राजेश कुमार, देश बंधु शर्मा, तेज सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा ग्रामीण मंडल भाजयुमो अध्यक्ष आशीष शर्मा ने विशाल शर्मा, विनोद जसवाल, शुभम शर्मा, वीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, सचिन धीमान एवं साहिल ठाकुर को महामंत्री, अविनाश जसवाल को कोषाध्यक्ष, विशाल पटियाल, निशांत वर्मा, संदीप चौहान, अरुण कुमार को सचिव, रजत पठानिया को मीडिया प्रभारी, साहिल शर्मा को आईटी संयोजक, कुलविंदर दहल, पीयूष कतना को कार्यालय सचिव, अंशुल कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, अभिनव कौंडल, अशोक कुमार, रवि दत्त, निखिल धीमान और विनोद कतना को सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह ने बताया कि मंडल के निवर्तमान महामंत्री राकेश कानूनगो के निजी एवं स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने पद के निर्वहन में असमर्थता जताई थी। जिस कारण यह पद खाली हुआ हैं जिसपर अश्वनी कुमार निवासी गांव चमनेड को मंडल का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल ग्रामीण कार्यालय सचिव राकेश कुमार के जिला एससी मोर्चा में महामंत्री नियुक्त होने के पश्चात रिक्त हुए पद पर रविन्द्र कंवर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

विधायक आशीष शर्मा ने सभी मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी के कुशल नेतृत्व में पार्टी जिला में और सुदृढ़ होगी और सभी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।