



हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024 के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम, हिमाचल द्वारा साहित्यिक लेखन, समाज सेवा और संस्कृति के प्रसार-प्रचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला साहित्यकारों और महिला समाज सेविकाओं को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार और समाज सेवा सम्मान से अलंकृत करेगा ।
यह कार्यक्रम सप्त सिंधु परिसर देहरा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 मार्च 2024 को होगा। राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि पुरस्कार के लिए प्राप्त अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय कवि संगम, हिमाचल द्वारा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन महिलाओं को जिनमें सरोज परमार पालमपुर, डॉ. शशि पूनम हमीरपुर, कमलेश सूद पालमपुर, सुरेश लता अवस्थी (पालमपुर), अनीता भारद्वाज (बैजनाथ), उषा कालिया कांगड़ा, अरुणा व्यास (पालमपुर), अनु ठाकुर (मंडी), पूजा सूद डोगर (शिमला), विजय कुमारी सहगल (बिलासपुर), अर्चना सिंह (कांगड़ा), डॉ. सपना नेगी (किनौर), कल्पना गांगटा (शिमला), मीना चंदेल (बिलासपुर), उपासना पुष्प (डलहौजी, चंबा), उमा ठाकुर नद्दैक (शिमला), मोनिका सिंह (डलहौजी), रीना भारद्वाज (शिमला), ललिता कश्यप (बिलासपुर), संतोष शर्मा (ऊना), संतोष कालरा (सोलन), रविंद्र कुमारी पालमपुर, रुचिका परमार कांगड़ा, सुनीता कौल कांगड़ा, मंजू शर्मा बैजनाथ, डॉ प्रिया शर्मा कांगड़ा, डॉ श्वेता शर्मा कांगड़ा, सुमन बाला कांगड़ा, डॉ सत्येंद्र डोहरू कांगड़ा, डॉ स्नेह लता नेगी किन्नौर, अरुणा भारद्वाज धर्मशाला, मनु विनीत शर्मा मंडी, कांति सूद धर्मशाला, मंजू सूर्यवंशी चंबा, आशा शर्मा हमीरपुर को चयनित किया गया है।



राज्य स्तरीय युवा महिला साहित्यकार पुरस्कार के लिए रविता चौहान, सिरमौर, वैशाली बिष्ट, कुल्लू, स्वाती शर्मा, मण्डी, ऊषा सोना, चंबा, ओजस्विनी सचदेवा, कुल्लू, रेखा ठाकुर, कुल्लू व शगुन (कुल्लू) सम्मानित होंगी।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीत सिंह ठाकुर अधिष्ठाता समाज विज्ञान संकाय हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संदीप शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश करेंगे।
वशिष्ठ अतिथियों में राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल के प्रभारी शक्ति चंद राणा, युद्धवीर टंडन, उत्तम सूर्यवंशी, रजनीश धवाला, उदयवीर भारद्वाज, , विकास गुप्ता, नेक राम परिहार व प्रभात राणा होंगे।

















Total Users : 115119
Total views : 173748