डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हमीरपुर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हमीरपुर में 30 अक्टूबर 2025 को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।

 

 

इस वर्ष समारोह का थीम “वर्चस्व” रहा। समारोह का शुभारंभ पारम्परिक दीप प्रजवलन , डी.ए.वी. गान व गणेश वंदना से हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. यादव, ARO HP Zone D प्रिंसिपल डी.ए.वी. पालमपुर रहे । डॉ. वी के यादव ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

 

उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की।

विद्यालय के head boy Aarav Singh Patial और Head Girl Shayana Jamwal ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।

 

स्कूल प्रिसिपल  महेन्द्र सिंह ठाकुर ने अगले सत्र के दौरान स्कूल में बच्चों की बेहतरी के लिए उठाए जाने वाले अहम कदमों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यातिथि, आगन्तुक अतिथियों , उपस्थित गणमान्यो और बच्चों के माता-पिता का स्वागत करते हुए कहा कि डी.ए.वी.हमीरपुर स्कूल बच्चों की शख्सियत के बहु-उद्देश्य विकास के लिए वचनबद्ध है और स्कूल द्वारा इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

पुरस्कार वितरण के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । स्कूल की ओर से बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप स्थान पाने वालों और स्कूल की तीसरी से 11वीं कक्षा में टॉप 3 स्थान पाने वालों व खेल और अन्य गतिविधियों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल आने छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति का अतिथियों एवं बच्चों के माता-पिता ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से प्रेम, भाईचारा, देशभक्ति और आध्यात्म के रंग बिखेरे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन ने सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम मे कुलदीप सिंह गुलेरिया ( ARO HP Zone C) मैनेजर डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर, रश्मी जम्बाल, ARO H.P.- Zone आनंद स्वरूप- चेयरमैन प्रबंधन कमेटी हमीरपुर, सुदेश आंनद, डाॅ बिक्रम सिंह ARO HP Zone B प्रधानाचार्य डी.ए.वी आलमपुर ; संजीव ठाकुर ARO HP Zone K प्रधानाचार्य डी.ए.वी ग्रेयोह, सुरेश कुमार प्रधानाचार्य डी.ए.वी. कांंगू , सुरजीत राना प्रधानाचार्य डी.ए.वी. नादौन, भडोली विनोद कुमार प्रधानाचार्य डी.ए.वी. घुमारवी, विश्वास शर्मा प्रधानाचार्य डी.ए.वी. देहरा, मोहित चुग प्रधानाचार्य डी.ए.वी. सुन्दरनगर, राकेश शर्मा प्रधानाचार्य डी.ए.वी. बरमाणा , प्रधानाचार्य लझियानी, प्रधानाचार्य धर्मशाला, प्रधानाचार्य नेर चोक , प्रधानाचार्य लडभडोल, प्रधानाचार्य नैना देवी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

 

प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर जी ने समारोह मे उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की हर गतिविधि में भाग लेना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और सीखने की प्रक्रिया में कभी पिछड़ना नहीं चाहिए।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।