जल्द लगेगा तलाशी गांव की सड़क का टेंडर, विधायक आशीष ने दिशा बैठक में उठाया मुद्दा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को हमीर भवन हमीरपुर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद श्अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता एवं बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल के साथ शिरकत की।

 

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं परियोजनाओं के बारे विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाने हेतु दिशानिर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने तलाशी गांव की सड़क के जल्द निर्माण एवं जमली व गुद्धवीं खड्ड पर बनने वाले पुलों के निर्माण से पहले वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को कहा।

इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने तलाशी गांव की सड़क का टेंडर जल्द करने का आश्वासन बैठक में दिया।