राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में ऐक्टेंशन लेक्चर की  विस्तृत व्याख्यान दिया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में ऐक्टेंशन लेक्चर की श्रंखला को जारी रखते हुए काॅलेज प्राचार्य डाॅÛ राज कुमार धीमान द्वारा विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

 

उनके व्याख्यान का विषय “मानव कल्याण“ था। उन्होने बताया कि शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थय के साथ-2 व्यक्ति के जीवन की समग्र गुणवत्ता, संतोष और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता मानव कल्याण को प्रभावित करती है।

 

जिसमें व्यक्ति की भौतिक, मानसिक और सामाजिक भलाई शामिल है यह न केवल व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति पर केन्द्रित है बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता और खुशहाली पर भी जोर देता है। साथ ही आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती तथा श्रीमति इन्दिरा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए सभी ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

इस व्याख्यान के पश्चात डाॅÛ मनोज कुमार ने  इतने महत्वपूर्ण विषय के बारे में बताने के लिए काॅलेज प्राचार्य डाॅÛ राज कुमार धीमान का धन्यवाद किया। इस उपलक्ष्य पर सभी बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ तथा बीÛ ए Û के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थित रहा।