



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- कुछ न्यूज चैनलों पर रूमित सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के डर से भागने-छिपने की खबरें गलत हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने मीडिया को स्पष्ट किया कि रूमित सिंह ठाकुर न किसी से डरते हैं और न ही छुपने या भागने की कोई जरूरत है।
“हमारे हिमाचल के न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने न्याय किया है और न्याय ही करेंगे,” जगदीप ठाकुर ने कहा। उन्होंने इन खबरों को बीजेपी और कांग्रेस की साजिश करार दिया।


रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और किसी भी आरोप का डटकर मुकाबला करेंगे। पार्टी ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



Post Views: 157

















Total Users : 122730
Total views : 185593