भाजपा मंडल शहरी एवं ग्रामीण हमीरपुर की परिचय बैठक आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ : – भारतीय जनता पार्टी मंडल शहरी एवं ग्रामीण हमीरपुर की परिचय बैठक बासी पैलेस बडू में वीरवर को आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में विधायक आशीष शर्मा ने शिरकत की, जबकि दोनों मंडलों के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और जसवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।

 

बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न मोर्चों की कार्यकारिणी, ग्राम केंद्र अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और बूथ कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई और पार्टी को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

विधायक आशीष शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में सभी पूरी लग्न, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।

उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं साथ के साथ विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया जाएगा और पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार झूठी और भ्रम फैलाने वाली सरकार है।

जिसे आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है, इसलिए आम आदमी के हित की योजनाएं इस कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। चाहे हिमकेयर हो या सहारा पेंशन लोग इनकी सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

 

लेकिन प्रदेश सरकार अपने मित्रों को खुश करने में ही मस्त है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं का इस बैठक में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर समस्त मोर्चों के अध्यक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।