



समीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल द्वारा आज अवाहदेवी में सभी मोर्चों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय वीर लवली ने की।

कार्यक्रम में मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु विस्तृत रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा की गई।



मंडल महामंत्री एडवोकेट संजीव कैप्टन, हिटलर ठाकुर, कैप्टन मनमोहन सिंह, प्यार चंद चौहान, मीडिया प्रभारी अनीश ठाकुर, तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा देना रहा।
Post Views: 185

















Total Users : 125182
Total views : 189357