द मैग्नेट स्कूल में करवाई गई पांचवी जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन करवाया गया।

 

हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और सचिव अरूण कुमार चौहान ने इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हिमाचल तलवारबाजी संघ के सचिव अतुल ठाकुर एवं बाबा राजपूत का स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 लड़कियों EPEE में ईशा, वंशिका, अक्षिता, सुमेया विजयी रहे। FOIL में तिवशी, ऐश्वर्या, मन्नत, आकृति विजयी रहे। SABRE में मिस्टी, अवंतिका, स्वास्तिका, एंजल विजयी रहे।

 

अंडर-17 के लड़के EPEE में विनय, रचित, शुभम, युवी विजयी रहे। FOIL में आर्यमान, ओनम, समीर नेगी, अरमान ठाकुर विजयी रहे। SABRE में स्वास्तिक, पुलकित, शिवा, ऋषभ विजयी रहे।

अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला ऊना (मैडी) में भाग लेंगें। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका कोच श्री कन्हैया लाल एवं तनुराग ने निभाई। अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

 

अतुल ठाकुर ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है। इसीलिए विद्यार्थियों को इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

 

उन्होंने जिला तलवारबाजी संघ को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।