



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मट्टनसिद्ध में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए मशरूम की खेती का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 31 महिलाओं ने मशरूम की खेती की बारीकियां सीखीं।
शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद वे अपने स्तर पर मशरूम की खेती या इससे संबंधित कारोबार आरंभ कर सकती हैं।


मशरूम का प्लांट लगाने या इसके विपणन इत्यादि के लिए अगर महिलाओं को बैंकों से ऋण की आवश्यकता हो तो इसमें आरसेटी उनकी हरसंभव मदद कर सकता है।



इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा, ममता ठाकुर, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अधिकारी भी उपस्थित थे।
Post Views: 154

















Total Users : 125065
Total views : 189144