



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के बच्चों ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला नादौन में किया गया।

जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लड़कियों और लड़कों ने एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। धैर्य को बेस्ट अभिनेता चुना गया। अंडर-19 लड़कियों और लड़कों ने भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया जिला सिरमौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया।



जिसमें लड़कों ने एकांकी में द्वितीय स्थान और लड़कियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 475

















Total Users : 122733
Total views : 185597