हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक रत्न चन्द डोगरा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, हमीरपुर ज़िला इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ उपप्रधान प्रधान रत्न चन्द डोगरा की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई। महासचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा की जानकारी के साथ-साथ अन्य गतिविधियों वारे जानकारी दी।

 

सर्वप्रथम बैठक में संघ सदस्य प्रेम चन्द , निवासी चमनेड , व  सत्या देवी, निवासी जोल सप्पड़, ज़िला हमीरपुर के अकस्मात निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

इसके अलावा सासन गांव की  रंजना की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया गया तथा सरकार से गुहार लगाई गई कि इस जघन्य वारदात पर कड़ाई से कार्यवाही करके आरोपी को कठोर से कठोर सज़ा दिलाई जाए ताकि भविष्य में प्रदेश ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रधान के सी गौतम, सुभाष चन्द शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष बनारसी दास पटियाल, भोरन्ज प्रधान वचित्र सिंह ठाकुर, नादौन खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, हमीरपुर प्रधान देव राज पटियाल, बिगड़ी महासचिव तोता राम जंजुआ, अशोक सोनी आदि प्रमुख रहे।

 

वक्ताओं ने पेंशनरों के सरकार के पास लम्बित आर्थिक लाभ न मिलने पर सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई। विशेष रूप से 1.1.2016 से जनवरी, 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पेंशनरों की ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि का भुगतान न होने पर इस वर्ग में सरकार के प्रति वड़ा असंतोष है।

 

प्रदेश पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दिनांक 8 नवम्बर, 2025 को संघ का शिष्टमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी से हमीरपुर ज़िला प्रवास के दौरान कांगू में मिला व पेंशनरों की ज्वलन्त आर्थिक मांगों वारे ज्ञापन सौंपा गया। माननीय मुख्यमंत्री  ने आश्वासन दिया कि कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा।

 

उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वनारसी दास, सन्तोष वन्याल, विजय लक्ष्मी, वलदेव दास शर्मा, जैसी राम विमल, जगदीश शर्मा, दीप चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, चत्तर सिंह ठाकुर, सुनील कपिल, रोशन लाल पटियाल, जैसी राम पुरी, जोगिंद्र सिंह पुंडीर, ख्याली राम , जगन्नाथ शर्मा वलदेव सिंह ठाकुर, प्रकाश चन्द , रंजीत सिंह ठाकुर, अनिरूद्ध डोगरा, मिल्खी राम, ओमप्रकाश भाटिया, राम चन्द कटोच, संतोष कटोच, रंजीत सिंह, शम्मी शर्मा, अशोक पटियाल, देव राज शर्मा, हरनाम सिंह सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे ।