



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- एनवायरनमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन भारत द्वारा 6वीं वर्ल्ड एनवायरनमेंट समिट 2025 का आयोजन एम्बेसडर होटल बैंकाक थाईलैंड में 9 से 11 नवंबर किया गया जिसमे हमीरपुर के डॉ संदीप शर्मा को एडुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 साइंस शिक्षक के साथ हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट ऑफ हॉनर डॉ अमज़त अहमद मिनिस्टर ऑफ स्टेट फ़ॉर फिशरीज एंड ओसियन रिसोर्स मालदीव, डॉ जितेंद्र नागर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, प्रो सदा नंद प्रसाद दिल्ली यूनिवर्सिटी और लगभग 50 प्रतिनिधि भारत और अन्य देशों से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



डॉ शर्मा अपने साहित्य में विज्ञान से तर्कसंगत दृष्टिकोण, हिमाचल की अनूठी संस्कृति, और पर्यावरणीय चिंतन को परंपरागत तरीके से व्यक्त करते हैं।




डाॅ. संदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिष्ठित शिक्षक, लेखक और साहित्यकार हैं। डाॅ. संदीप शर्मा की शैक्षणिक यात्रा विविधतापूर्ण रही है। हिमाचल प्रदेश के साहसिक पर्यटन पर शोध के साथ वर्तमान में, वे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हमीरपुर में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

डाॅ. संदीप शर्मा हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। उनके प्रकाशित कहानी संग्रह ‘अपने हिस्से का आसमान’ ‘अस्तित्व की तलाश’ ‘माटी तुझे पुकारेगी’ ‘जिंदगी की लहरें’ और उनकी कुछ पुस्तकों के अंग्रेजी में अनुवाद हुए हैं।


उनकी कहानियां देश-विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
कमलेशवर स्मृति कथा पुरस्कार-2019, कथा बिंब पत्रिका, मुंबई, जय विजय रचनाकार सम्मान-2019, जय विजय मासिक ई-पत्रिका, स्व. डॉ. प्रेम भारद्वाज ‘प्रेम’ राष्ट्रीय सम्मान-2021, शेष साहित्य सदन, पपरोला-बैजनाथ, राजीव भाई दीक्षित भारतीय इतिहास, आयुर्वेद, स्वदेशी व राष्ट्रभक्ति पुरस्कार-2023, आचार्य अकादमी, चुलियाना, रोहतक, गोवर्धन लाल चौमाल कहानी पुरस्कार-2024, संस्था “वैखरी” द्वारा प्रदान किये हैं।
















Total Users : 125206
Total views : 189385