दि उपभोक्ता जागरूकता कैंप का, अध्यक्ष पुरुषोत्तम कलिया की अध्यक्षता में आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर ने आज दिनांक 11.11.2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवी, जिला हमीरपुर में उपभोक्ता अधिकारों वारे एक उपभोक्ता जागरूकता कैंप जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कलिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मंच संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।

 

महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने सर्वप्रथम प्रधानाचार्य, समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, एवं अन्य संगठन के गणमान्य सदस्यों का परिचय करवाया तथा सभी का स्वागत एवं धन्यवाद किया कि वह इस महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप में उपस्थित हुए । कैंप में 10 जमा दो व 10 जमा एक के लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

 

कुलदीप चंद, प्रवक्ता वाणिज्य ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया व सभी बच्चों से संगठन के सदस्यों को ध्यान से सुनने का आग्रह किया ।

रणजीत सिंह ठाकुर संगठन के वरिष्ठ सदस्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनसे कोई भी खरीद करते समय कैश मीमो लेने का आग्रह किया क्योंकि यदि किसी वस्तु में खराबी आती है तो वह संबंधित फर्म, दुकानदार को वापस कर सकता है । इससे उपभोक्ता किसी भी प्रकार के शोषण होने से बच सकता है
एस के कौड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने विभिन्न प्रकार की डिजिटल ठगी का शिकार होने से बचने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया । इन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व पैन कार्ड किसी भी अज्ञात व्यक्ति से सांझा न करने का आग्रह किया क्योंकि कुछ शरारती लोग भोले वाले लोगों को मीठी-मीठी बातें करके अपना शिकार बना लेते हैं जिससे वह अपने लाखों रुपए की संपत्ति गंवा बैठते हैं । जागरूक उपभोक्ता ही सजग उपभोक्ता है, के आधार पर अपने आप को किसी भी डिजिटल ठगी से बचाया जा सकता है ।

शंभूराम जसवाल ने भी सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि जब भी आपके माता-पिता, अभिभावक बहुमूल्य चीज़ें जैसे गहने, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन तथा अन्य वस्तुएं खरीदे तो उसकी गुणवत्ता, सही रेट लगाने व कैश मीमो, रसीद आदि अवश्य लें ताकि किसी प्रकार की खराबी होने पर उसे बदलने के लिए संबंधित फर्म से संपर्क किया जा सके । यदि फिर भी दुकानदार फर्म आदि सामान बदलने के लिए आना कानी करते हैं तो आप इस बारे उपभोक्ता संगठन एवं उपभोक्ता फोरम से शिकायत कर सकते हैं ।
सुशील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ने भी अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया तथा किसी भी ठगी होने पर उपभोक्ता संगठन एवं उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने का आग्रह किया । उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आपके साथ यदि कोई फर्म, दुकानदार सामान की खरीद में धोखा करता है तो आप बिना किसी खर्च किए उपभोक्ता संगठन, उपभोक्ता फोरम से न्याय प्राप्त कर सकते हैं । अतः प्रत्येक उपभोक्ता को सजग एवं जागरूक होने की आवश्यकता है । उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा आह्वान किया के भविष्य में भी इसी तर्ज पर जिला की उपभोक्ताओं की समस्याओं को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जिला अधिकारियों से प्रभावशाली ढंग से उठाते रहें ।
अशोक सोनी ने अपनी कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों एवं नशा से बचने वारे आ हावन किया क्योंकि आज का युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है जो किसी भी समाज प्रदेश व राष्ट्र के लिए घातक है इन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा में शामिल होकर समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का भी आह्वान किया ताकि समाज, प्रदेश व राष्ट्र आत्मनिर्भर बन सके ।
तेजनाथ तेज जो की बहुत ही वरिष्ठ समाजसेवी है तथा विभिन्न संस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं ने उपभोक्ता संरक्षण संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर आज दिनांक 11. 11. 2025 को संगठन की सदस्यता ग्रहण की ।इन्होंने अपने साथ 2012 में हुए एक ठगी का शिकार होने पर विस्तार से बताया तथा सभी छात्र छात्राओं से अपने को उपभोक्ता अधिकारों वारे जागरूक करने का आह्वान किया । इन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रदेश व राष्ट्रहित में कार्य करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश व राष्ट्र आत्मनिर्भर बन सके । इन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की भी कामना की ।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने अपने संबोधन में संगठन द्वारा चलाई गई अनेक गतिविधियों वारे उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया ।संगठन के पास जो भी समस्या संगठन के माननीय सदस्य मासिक बैठक में उठाते हैं, उन्हें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जिला अधिकारियों से प्रभावशाली ढंग से उठाया जाता है, जिसके फलस्वरूप कई विशेष मामलों में संगठन को सफलता भी हासिल हुई है, जैसे की तिपहिया वाहनों के रेट निर्धारित करवाना, फलों सब्जियों के रेट प्रतिदिन तय करवाना, फुटपाथ का निर्माण, गति अवरोधों का सरलीकरण, मेडिकल कॉलेज की प्रणाली में सुधार हेतु पग, ट्रैक्टर,रोटावेटर के रेट निर्धारित करने वारे तथा अन्य कई प्रकार के काम संगठन तत्परता से हल करवाने में सफल हो रहा है उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया कि बह संगठन की मांगों को हल करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं । उन्होंने निकट भविष्य में और अधिक जागरूकता कैंप स्कूलों, कालेजों व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करने का आह्वान किया । उन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस दिनांक 24 दिसंबर 2025 व विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 को प्रभावशाली ढंग से मनाने बारे भी आश्वासन दिया ।
डिडवी शहर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के सदस्यों से मिला जिसमें उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिड़वी के बाहर सुपर हाईवे पर गति अवरोधक लगाने, बस स्टॉप स्थापित करने, का आग्रह किया क्योंकि बहुत पहले भी बस स्टॉप यहीं होता था क्यूंकि वहां पर खुली जगह भी है । इन्होंने वर्षा शालिका का निर्माण भी इसी स्थान पर करने का आग्रह किया क्योंकि वर्षा ऋतु में बस के इंतजार करते उपभोक्ता भीगते रहते हैं । अतः संगठन यह पुरजोर मांग करता है कि शहरी लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गति अवरोधक, बस स्टॉप वह वर्षाशालिका का निर्माण स्कूल के बाहर करवाया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके,क्योंकि आधी छुट्टी व पूरी छुट्टी के समय बच्चे बाहर निकलते हैं तथा सभी वाहन बड़ी तेजी से वहां से गुजरते हैं ।
इस अवसर पर सर्वश्री तेज़ नाथ तेज़, सुशील शर्मा, एस के कोड़ा,युद्धवीर सिंह पठानिया, रणजीत सिंह ठाकुर, के सी गौतम, शंभू राम जयसवाल, प्रेमचंद, अशोक सोनी, अनिरुद्ध सिंह, आर सी चांगरा,संतोष वनियाल ब हेमराज शर्मा तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
मनोहर लाल कानूनगो महासचिव