



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर के सासन में हुए हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो हुआ उसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
आज मृतक महिला के पुत्र गोलू से मिला, ह्रदय को चीरने वाला क्षण था।



गोलू से नज़रे मिलाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। उसकी मासूम आँखों में न जाने कितने सवाल थे। जिनके जवाब शायद ही किसी के पास हों।




पहले से ही शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे गोलू के सामने अलग चुनौतियां हैं। माँ ही गोलू का सहारा थीं, अब माँ नहीं हैं।
गोलू के सामने ज़िन्दगी की एक कठिन राह है, और हम सबका कर्तव्य है कि इस नन्हे से जीवन के सहारे बनें।

गोलू से मिलकर नि:शब्द हूँ। ईश्वर उनकी माता श्री को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।
Post Views: 204
















Total Users : 122735
Total views : 185600