राज्य स्तर पर हमीरपुर ने जीती 16 ट्राफियां

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हमीरपुर कमल किशोर भारती ने अंडर 14 लड़के व लड़कियों की खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतयोगिताओं में उपलब्धियों का वयोरा मीडिया के सामने रखा।

 

 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिला हमीरपुर ने राज्य स्तरीय खेलों में पहला स्थान प्राप्त प्राप्त किया था और इस बार भी हमने राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 16 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है।

 

जिला हमीरपुर ने विभिन्न खेलों में जैसे ताइक्वांडो में लड़के और लड़कियां, जूडो में लड़के,फुटबॉल में लड़के ,योगा में लड़कियां, बास्केटबॉल में लड़कियां, एथलेटिक्स में लड़के, वन ऐक्ट प्ले में लड़के और लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

साथ में बास्केटबॉल , खो- खो व योगा में लड़कों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो व हैंडबॉल में लड़कियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

उपनिदेशक महोदय ने सभी उपलब्धियों का श्रेय विजेता बच्चों व सहयोगियों डिप्टी डी ई ओ बंदना कुमारी, एसओ लवी प्रशांत, एडीपीओ अश्विनी कुमार, विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान राकेश कुमार, संजीव कौशल ,रचिन ,रणवीर सिंह , विभिन्न खण्डों के शारीरिक शिक्षकों अशोक कुमार शर्मा, अमन ,अजय कुमार, पंकज शर्मा, नरेश शर्मा, मनजीत कुमार , खेलों के प्रशिक्षक सुनील चौधरी, प्यारचंद ,राजीव कुमार, सीमा कुमारी, संजय कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, अजय सियाल, प्रवीण कुमार, कमल स्वरूप, सुखदेव तथा जिला में कार्यरत सभी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को दिया जिनकी कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है।