अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू में किया जनसमस्याओं का समाधान

भोरंज/हमीरपुर  :-   महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत डाडू के गांव डाडू में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इस अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव में जाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान गांववासियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और देश के लिए उनके योगदान का स्मरण भी किया गया।