पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, में बाल दिवस के अवसर पर सामुदायिक भोज का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पीएम् श्री केन्द्रीय विद्यालय, हमीरपुर में विविध कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा ।

विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।

इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पहाडी.पंजाबी.राजस्थानी व गुजराती लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए । इन प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया और बच्चों की प्रतिभा को नए आयाम दिए।

बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर विद्यालय द्वारा सामुदायिक भोज (Community Lunch) का भी आयोजन किया गया। इस सामूहिक भोज में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने सम्मिलित होकर एकता, सद्भावना और सहयोग की भावना को मजबूत किया।

 

अंत में विद्यालय की प्राचार्य  संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा जीवन में अनुशासन और परिश्रम को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।