हिम अकादमी स्कूल के छात्रों ने इनोवेंचर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दर्ज की शानदार सफलता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इनोवेंचर राउंड-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

 

 

यह प्रतियोगिता एक राष्ट्रीय आइडिएशन एवं उद्यमिता मंच है, जिसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार, सृजनात्मकता और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान की क्षमता को विकसित करना है।

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन इनोवेंचर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा E-Cell IIT हैदराबाद, CII, यंग इंडियंस तथा अन्य शैक्षणिक साझेदारों के सहयोग से किया गया। देशभर के 1.29 लाख विद्यार्थियों में से केवल शीर्ष 10% प्रतिभागियों को ही अगले चरण के लिए चयनित किया गया।

 

विद्यालय से नौ छात्रों—चिन्मय चौधरी, नमन जैन, आरव सिंह, निखिल शर्मा, दीपांशी मौर्य, दिशिता मौर्य (कक्षा 6), रजित शर्मा (कक्षा 7), इश्रत जहां तथा निवेदिता शुक्ला (कक्षा 8)—ने उत्कृष्ट प्रतिशत हासिल कर राउंड-2 के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।

 

 

इन छात्रों ने न केवल अपनी सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया, बल्कि यह सिद्ध किया कि वे भविष्य के नवोन्मेषी भारत का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत, सृजनात्मकता और नवीन विचारों के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

 

उन्होंने कहा कि बच्चों का यह प्रदर्शन उनकी समस्या-समाधान क्षमता और नवाचार की सोच को दर्शाता है, जो उन्हें आगे चलकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने योग्य बनाता है।

 

 

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई दी। प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती मृदुला शर्मा द्वारा पूरे समय विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सभी के सामने रहा।

 

आज विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर सभी चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उपप्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, मुख्याध्यापिका कंचन लखनपाल विनिता गुप्ता (प्रधानाचार्या दुगनेहड़ा) समन्वयिका मनीषा मारवाह तथा श्रीमती मृदुला उपस्थित रहीं।

 

सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।