श्यामला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   श्यामला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट–शिमला द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष में किए गए सभी प्रमुख कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा एवं योजना की गई।

 

समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि ट्रस्ट ने पिछले दो वर्षों में समाजहित में शिमला शहर में कई महत्वपूर्ण पहलें तथा कार्यक्रम किए गए । पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा चलाए गए एक परिवार – एक पौधा” अभियान के अंतर्गत शिमला के गोल पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 1000 परिवारों ने सहभागिता की एवं एक हज़ार पौधे लगाए, एक दिन में एक हज़ार पौधे 1000 परिवारों द्वारा रोपित करना अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है ।

 

जो आज शिमला में पर्यावरण जागरूकता का एक सफल उदाहरण एवं कई संगठनों के लिए प्रेरणा बना है । ट्रस्ट ने अब तक 2500 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क 25000 पुस्तकों एवं कापियों का वितरण किया ।

 

इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में ट्रस्ट ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए गर्म कपड़े वितरण करने का अभियान चलाया तथा एक परिवार – एक कंबल” पहल के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाए।

 

नशे की प्रवृति युवाओं में बढ़ रही है जिसको लेकर ट्रस्ट ने शिमला शहर में घर घर जा कर एक तीन हज़ार परिवारों में सर्वेक्षण किया , जिसमे आम जनमानस से बातचीत एवं सर्वेक्षण के बाद एक रिपोर्ट माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश जी को सौंपी जिसमे शिमला शहर में स्पोर्ट्स कल्चर को किस तरह बढ़ाया जा सकता है उस पर एक दूरदर्शिता प्रस्तुत की ।

 

बाद में एक संगोष्ठी कर जिसमे माननीय राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल जी मुख्य अतिथि रहे थे । इस कार्यक्रम में लगभग 900 आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता की ।इस कार्यक्रम के बाद नशे के खिलाफ जनसमर्थन और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा अनेक लोग ट्रस्ट के कार्यों से जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बने।

 

नशे के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा देते हुए ट्रस्ट ने अब “चिट्टे पर चोट” नामक राज्य स्तरीय पहल शुरू की है। इसी के अंतर्गत संजीवनी ( A Group Of NGO’s ) के बैनर तले प्रदेश की सत्रह संस्थाएं एक वर्कशॉप का आयोजन कर रही हैं जिसमे लगभग प्रदेश से 17 संस्थाएं भाग लेंगी ।

 

यह वर्कशॉप 7 दिसम्बर को शिमला में आयोजित होगी ।जिसमें पूरे राज्य में चिट्टे के खिलाफ एक मजबूत और संगठित संदेश दिया जाएगा।

इसी बैठक में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें—अध्यक्ष:  सूरज जमाल्टा, उपाध्यक्ष: रूपांकुश नागल,  मुख्य सचिव: सुश्री ईशा शर्मा, सह–सचिव: श्रीअनिकेतढांडा, कोषाध्यक्ष:  रोहित जसल, सोशल मीडिया प्रमुख:  धीरज शर्मा, प्रेस सचिव:  सौरभ एवं विशाल ।

 

इसके अतिरिक्त बैठक में सदस्य मनोनीत किए गए । जिसमें डॉ नितिन व्यास, जोगिंदर सकलानी, प्रशांत, वैभव, सुरेश, विकास, जीवन, संकेत, अपूर्व, शीतल व्यास, डॉ प्रीति, मोहिनी, मुनीष मांडला, पंकज और
रोहित, वैभव, प्रशांत, उमेश राणा, संकेत, अनिता सूद
गौरव भारद्वाज, डॉ राम लाल, डॉ अजय अत्री, डॉ अनिल
डॉ अंजलि को निर्वाचित किया गया ।

इन सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और ट्रस्ट की जनहित गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।