



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वामी सर्वेश्वरानंद और प्रांत संघ चालक का प्रेरक उद्बोधन, मातृशक्ति का भजन आकर्षण का केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज शहीद अमन मेमोरियल खेल मैदान, कलसाई में भव्य एवं विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षेत्रभर से आए सैकड़ों नागरिकों, स्वयंसेवकों, मातृशक्ति और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे मैदान को उत्सव, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना से पूर्णत: सराबोर कर दिया।


मुख्य अतिथियों का प्रेरक उद्बोधन




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सर्वेश्वरानंद जी महाराज तथा प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा समाज को सेवा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का उज्ज्वल मार्ग प्रदान करती है।
उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत निर्णायक है।

मातृशक्ति की भजन-कीर्तन प्रस्तुति बनी विशेष आकर्षण
अमरोह मंडल की चार पंचायतों — मझोग सुल्तानी, झन्यारा, अमरोह और मनिहाल — के 38 महिला मंडलों ने अपनी भजन-कीर्तन प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
मातृशक्ति की भक्तिमय और सुरमयी प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिकता, अनुशासन और सांस्कृतिक सौहार्द से अभिभूत कर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत प्रशंसा के साथ सराहा।
















Total Users : 125213
Total views : 189397