राष्ट्रीय स्तर पर छाया हिम अकादमी का परचम-40 छात्रों का हुआ चयन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025–26 में खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अनेक पदक, ट्रॉफियाँ और राष्ट्रीय चयन प्राप्त किए।

एथलेटिक्स में U-14 बालिका वर्ग जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही।प्रियांशी और अहाना राज्य के लिए चयनित हुईं, जबकि प्रियांशी ने राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। U-19 बालिका वर्ग ने ओवरऑल विजेता बनकर 5 कांस्य, 4 रजत और 4 स्वर्ण पदक जीते।

 

प्रज्ञा और दक्षिता राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि दक्षिता SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।

फुटबॉल में U-19 बालक फुटबॉल टीम जिला स्तर पर रनर-अप और राज्य स्तर पर विजेता रही।

 

स्टान्जिन वांगटाक, वर्दान, तौसिफ और थुकजय राज्य टीम के लिए चयनित हुए।

 

कुश्ती U-19 बालिका कुश्ती टीम जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही। टीम ने 3 कांस्य, 4 रजत और 2 स्वर्ण पदक जीते। आरुषि और अमीति राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि आरुषि SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। U-19 बालक कुश्ती टीम ने जिला स्तर का ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जीती । टीम ने 4 कांस्य, 3 रजत और 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। युवराज और तनिष राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

 

बॉक्सिंग में U-19 बालिका टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 4 रजत और 6 स्वर्ण पदक जीते। निकिता, अहाना, हर्षिता, अन्वेशा, सिम्मी चौहान और आनंदी सूद राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं।

 

अन्वेशा ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता। अमाया (कक्षा 11) U-17 SGFI ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई । U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 5 रजत और 3 स्वर्ण पदक जीते।

 

अद्विक कुंवर, वेदिक और अर्जुन राज्य स्तर के लिए चयनित हुए, जबकि अर्जुन ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता।

 

योग में U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता और राज्य स्तर पर रनर-अप रही।

 

टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते।

 

यशोवर्धन अत्रि और गौरव कुमार SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। U-19 बालिका टीम जिला स्तर पर रनर-अप रही और 5 रजत पदक जीते। साई कृति SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं।

 

U-14 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही।

 

ताइक्वांडो में U-19 बालिका टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 1 रजत और 3 स्वर्ण पदक जीते।रुचि, तितिक्षा और आनंदी सूद राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं और राज्य में भी पदक जीते।

 

कराटे में U-19 बालक टीम जिला की ओवरऑल विजेता और राज्य की रनर-अप रही।

 

टीम ने 9 स्वर्ण पदक जीते।

 

अभिनव, संस्कार और अजय भारती राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

 

अच्युतम, नैतिक, शिशांत, विभोर और अगस्त्य SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

 

U-19 बालिका टीम जिला में कराटे और ताइक्माड़ो में ओवरऑल विजेता और राज्य में रनर-अप रही।

 

टीम ने 9 स्वर्ण पदक जीते।

 

आनंदी सूद, वैष्णवी और ईशान्वी डोगरा SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं।

 

टेबल टेनिस में U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। विशेष धटवालिया लिया SGFI के लिए चयनित हुए।

 

चेस (शतरंज) में U-19 बालिका टीम ने राज्य स्तर पर ओवरऑल विजेता बनकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

पलक ठाकुर और शैरल वर्मा SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं।

 

बैडमिंटन में U-19 बालिका टीम कुदरत मेहता और रूपयेन जिला स्तर पर विजेता रही । कु़दरत मेहता और रूपयेन ने

 

U 14 में करुल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ

 

U-15 में नव्यांक, शिवांशु भंडारी करुल जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेंजीत हासिल करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ

 

बास्केटबॉल

 

स्तान्ज़िन सेल्डन (कक्षा 7वीं ‘C’), प्रियांशी और आनयेशा ने राज्य स्तर पर आयोजित सब जूनियर (U-14) बास्केटबॉल SGFI टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन किया।

 

कक्षा 7 वीं ‘C’ की छात्रा स्तान्ज़िन सेल्डन ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर (U-14) बास्केटबॉल श्रेणी में राज्य स्तर पर विजयी स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय का नाम गर्व से उज्ज्वल हुआ। वहीं प्रियांशी और आनयेशा ने ओपन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार टीम भावना, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

 

एथलेटिक्स (ओपन) में स्कूल ने जिला ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जीती और कुल 51 पदक हासिल किए। ताशी, प्रज्ञा और दक्षिता राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि प्रज्ञा और दक्षिता राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई

 

चेस (ओपन) शिवाली, हर्षुल, रचित, सनिध्य, आद्विक, आश्विक, दिव्यम, पार्थव, शिवांगी, अतिक्ष , उत्कर्ष और उन्नति ठाकुर ये सभी U-14 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

वुशु (ओपन)

 

निकिता, अहाना और सोमान्श राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

 

योग (ओपन)

 

आयुष चांगरा, देवाशिष शौरी, सिया शर्मा, आदित्याशिष शौरी और आराध्या, साईं कृति राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए।

 

क्रिकेट में कक्षा 11 के भव्या को राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए चयनित किया गया, जो स्कूल के लिए गर्व का विषय है।

 

फेंसिंग में स्कूल के 15 छात्र सीनियर स्टेट फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुए, जबकि

 

अवन्तिका (कक्षा 9) का राष्ट्रीय स्तरीय ओपन नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन (क्वालिफाई) हुआ ।

 

स्कूल की समग्र उपलब्धियाँ

 

18 ट्रॉफियाँ जिला एवं राज्य स्तर पर, 410 छात्रों ने जिला स्तर पर भाग लिया,121 छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ व 40 छात्र विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे

 

इन उपलब्धियों ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, कोचों के समर्पण और स्कूल प्रबंधन के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

 

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर आर.सी. लखनपाल निर्देशक पंकज लखनपाल,प्रधानाचार्या इंजिनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा

 

डुगनेड़ा प्रधानाचार्या  वनिता गुप्ता मुख्यध्यापिका  कंचन लखनपाल, उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार समन्वयिका  मनीषा मारवाह ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की 1