दिव्यांग गोलू के नाम पर स्कैम (scam) पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  लोग पैसे के चक्कर में अपने ईमान को भी भेज देते हैं ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर जिल से सामने आई है। हमीरपुर के सासन क्षेत्र में महिला हत्या मामले के बाद अब दिव्यांग बेटे गोलू के नाम पर फर्जी चंदा उगाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात फेसबुक हैंडलर ने दिव्यांग गोलू और पहचान संस्था से जुड़ी चेतना शर्मा की तस्वीर का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें फर्जी क्यूआर कोड/स्कैनर लगाकर लोगों से आर्थिक सहायता भेजने की अपील की गई थी।

दिव्यांग गोलू के नाम पर फर्जी उगाही — अज्ञात फेसबुक हैंडलर द्वारा स्कैनर का दुरुपयोग, पुलिस जांच में जुटी

मामले का पता चलते ही संस्था ‘पहचान सलासी’ की जिला अध्यक्ष चेतना शर्मा ने पुलिस थाना हमीरपुर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप है कि पोस्ट को विश्वसनीय दिखाने के लिए तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया और दिव्यांग युवक गोलू की पहचान को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस हैंडलर की पहचान करने में जुटी है, जिसने यह भ्रामक और भड़काने वाली पोस्ट शेयर की थी।