



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा जिला हमीरपुर द्वारा आज बाईपास रोड स्थित बसंत रिज़ॉर्ट में किसान मोर्चा तथा आईटी सेल की परिचयात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक के प्रथम सत्र में जिला किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देशटा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप क्षेम ने जिला किसान मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया।



उन्होंने किसान हितों की रक्षा एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और प्रत्येक पंचायत तक किसान मोर्चा की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।




द्वितीय सत्र में भाजपा जिला आईटी सेल हमीरपुर की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश आईटी संतोजक अनिल डडवाल तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के आईटी संयोजक जग सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया के अनुशासित संचालन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिकाधिक जनता तक पहुंचाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा की विचारधारा और योजनाओं का सशक्त प्रचार-प्रसार समय की आवश्यकता है।

इन दोनों बैठकों में जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, जिला आईटी संयोजक अभिषेक दत्त सहित जिला टीम के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा जिला हमीरपुर ने इन बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ और मंडल स्तर पर किसान मोर्चा और आईटी टीमों के विस्तार हेतु और पहले से अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।
















Total Users : 127131
Total views : 192326