सर्वजन कल्याण सभा ने स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में किया विद्या केंद्र का शुभारंभ : नवीन शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सर्वजनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया ।

“विद्या केंद्र” का शुभारंभ सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया।

नवीन शर्मा ने सर्वजनकल्याण सभा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों व दूर दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं ।

बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में कारगर साबित होंगे विद्या केंद्र: नवीन शर्मा 

उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा है । नवीन शर्मा ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए यह बहुत ही अच्छा काम सर्वजनकल्याण सभा द्वारा शुरू किया जा रहा है ।

विद्या केन्द्रों में बच्चों का मानसिक विकास होगा और बच्चों का अच्छा भविष्य बनेगा ।सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परंतु उनको निखारने व सही दिशा में चलाने के लिए सही कदम उठाने की ज़रूरत है इसी कड़ी में आज विद्या केंद्र का शुभारंभ स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में किया गया ।

नवीन शर्मा ने कहा कि विद्या केंद्र में कक्षा एक से ले कर दसवीं कक्षा तक के 35 से अधिक बच्चों को स्कूल के उपरांत उनके ही गांव में निशुल्क पढ़ाया जाएगा ।

नवीन शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता बच्चों को होती है जो पढ़ाई के साथ साथ विद्या केंद्र में बच्चों को दिया जाएगा ।इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान हंस राज शर्मा, बूथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व बूथ अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे ।