स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना: डॉ प्रवीण चौधरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला हमीरपुर में जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों की जांच और इलाज मुफ्त में किया जाता है

 

इसके तहत नवजात शिशुओं की जांच आयु (0-6 हफ्ते ), 6 हफ्ते से लेकर 6 साल तक के बच्चों की जांच आंगनवाड़ियों में तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों और आशा कार्यकर्ता को शामिल किया जाता है l

 

जिला हमीरपुर में इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्कूलों में और अंगनवाडीयों में बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है और लक्षण पाए जाने पर आरबीएसके की टीम उन्हें आगे बड़े अस्पताल में भेजती है l

 

जिसमें एक बच्चे की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा ब्लाक बड़सर के (जीपीएस) गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल कमलेरी में बाएँ आँख में भेंगापन होने की प्रारम्भिक पहचान की गई और आगे उपचार के लिए जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) हमीरपुर भेजा गया।

 

वहां पर विशेषज्ञ द्वारा जाँच की गई और आगे पी. जी . आई चंडीगढ़ भेजा गया, जहाँ आवश्यक जांचें की गई और जरूरत के अनुसार ओपरेशन कर दिया गया l

 

अब उसकी स्थिति बेहतर है अब उसकी पढाई में कोई समस्या नहीं आएगी वह सही से देख सकता है यह बच्चा छट्ठी कक्षा में पढ़ता है l

 

आरबीएसके के तहत 30 बीमारियों का फ्री इलाज 0 से 18 साल तक के बच्चों का होता है इसलिए सभी लोग इस योजना का लाभ उठाएं l