“न्यू गुरुकुल स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर हमीरपुर में कक्षा नर्सरी से पाँचवी तक के विद्यार्थियों का वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में सीनियर सैकेडरी स्कूल बलडूक से सेवानिवृत प्रधानाचार्या  नीना शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों, निहारिका, प्रियांशी, जानवी, विनायक, अन्वी, कृतिका, आयुष, प्रिंस, मिस्टी, परिधि, दिव्यांश, मेवलीन, मयंक, शिवन्या, शंभवी, शौर्य धैर्य, आराध्या, आकृति आदि बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की, जिनमें से डाडिया, हरयाणवी, भरतनाट्यम, पंजाबी, पाश्चात्य, एकलव्य, आर्मी, फनी डांस, योग, स्किट आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

बच्चों द्वारा की गई इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से यह सिद्ध किया कि प्राथमिक स्तर पर भी शिक्षा के साथ-2 सर्वागीण विकास पर विद्यालय का विशेष ध्यान रहता है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि श्रीमती नीना ठाकुर जी ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की।

समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवींद्र पुरी जी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यातिथि तथा अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।