



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदरू के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को हुआ।

समापन समारोह में रिटायर्ड कैप्टन अशोक कुमार शर्मा जी व पंचायत सदस्य विधि चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने की।



इस अवसर पर बच्चों ने शिविर में उनके द्वारा किए गए कार्यों का एक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा अपने अनुभव सांझा किए। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने बच्चों को उनके जीवन में इस कैंप के महत्व को समझाते हुए उनमें अनुशासन, एकता, नेतृत्व, सहभागिता जैसे गुण राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति पर प्रकाश डाला।




नवीन कुमार व अमृता सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुने गए। कार्यक्रम प्रभारी सुरेश कुमार प्रवक्ता गणित ने मुख्य अतिथि उपस्थित सभी अध्यापक साथियों बच्चों का इस कैंप के सफल आयोजन पर बच्चों को बधाई दी तथा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नीलम शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी, पवन कुमार पी ई टी, राकेश स्नातक अध्यापक संस्कृत उपस्थित रहे।
















Total Users : 115626
Total views : 174583