



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज्यसभा के सांसद शक्तिसिंह गोहिल जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सांसद के कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शक्तिसिंह गोहिल सोमवार शाम को हमीरपुर पहुंचेंगे।
मंगलवार सुबह साढे ग्यारह बजे वह सर्किट हाउस हमीरपुर मेें पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तीन दिन यानि 27 नवंबर देर शाम तक जिला के कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें एवं चर्चाएं करेंगे।


Post Views: 146


















Total Users : 115591
Total views : 174524