लंबलू अस्पताल का स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा समुचित लाभ 

लंबलू/हमीरपुर :- आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में नाईट सेवाएं लम्बे समय से बंद हैं. जिस वजह से करीब आधा दर्जन पंचायतों के मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ रही है. आपको बता दें कि इस अस्पताल को तात्कालीन वीरभद्र सरकार ने 10 बेड के लिए सतरोन्नत तो किया।
आयुर्वेदिक अस्पताल में नाइट सेवाएं शुरू करने की उठी ज़ोरदार मांग
लेकिन नाईट सुविधाएँ शुरू नहीं हो सकी. मरीजों को दिन में तो उपचार की सुविधा मिल जाती है लेकिन शाम होते ही ये अस्पताल अँधेरे और गुमनामी में डूब जाता है।
यदि स्थानीय मरीजों को रात के समय आपातकाल सेवाएं चाहिए हो तो उन्हें हमीरपुर का रुख करना पड़ता है।
यही वजह है कि क्षेत्र की जनता अब अस्पताल में नाइट सेवाएं शुरू करने की मांग तेज़ी से उठा रही है।
स्थानीय लोगों संजय कुमार, अमरजीत; दलीप, राकेश, देवराज, परषोतम, हरी चंद, अरविंद कुमार, सुनील, विपिन ने मांग की है की इस अस्पताल में अब काफी स्टाफ उपलब्ध है, ऐसे में अस्पताल में नाइट सेवा शुरू होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह, सलाहकार सुनील बिट्टू, विधायक आशीष शर्मा और पोरव में कॉंग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा से इस और ध्यान देने का आग्रह किया है।
प्रदेश में सरकार बदलने पर लोगों में उम्मीद जगी थी कि शायद अस्पताल में 24×7 सेवाएं शुरू होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नाइट सेवाओं की मांग अभी भी फाइलों से निकलकर जमीन पर नहीं उतर पाई।