



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कश्मीर की डॉ. राज धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में डॉ. राज धीमान को आयोग में तीन वर्ष के लिए गैर सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।


डॉ. राज धीमान ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।



Post Views: 166

















Total Users : 122733
Total views : 185597