



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- वीरभूमि हिमाचल के अमर सपूत नमांश सयाल की शहादत से देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और अदम्य साहस वाले फाइटर पायलट को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
अनुराग ठाकुर ने शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



आज शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट कर अमर शहीद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश उनका ऋणी है और ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान एवं सहयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नमांश जी की वीरता, कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति सदैव स्मरण रहेगी और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Post Views: 140
















Total Users : 115228
Total views : 173946