



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की एक प्रतिभाशाली युवा अधिवक्ता रविन्दर कौर ने पूरे क्षेत्र का मान गर्व से ऊँचा कर दिया है। देश की प्रतिष्ठित, महिला नेतृत्वित संगठन महिलाहाट – एक नारी क्रांति संगठन ने उन्हें देश की “Country Head – Women Rights & Gender Sensitisation” के महत्वपूर्ण पद पर नामित किया है।

यह पद केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की करोड़ों महिलाओं की न्याय यात्रा को तेज करने का संकल्प है। अधिवक्ता रविन्दर कौर अब पूरे देश में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, आर्थिक-मानसिक शोषण, भूमि व संपत्ति अधिकार, और संवेदनशीलता से संबंधित मामलों में महिलाओं को मार्गदर्शन, सुरक्षा, कानूनी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। लैंगिक


महिलाहाट, जो 22 राज्यों के 6000 नारी उद्यमियों, युवा लड़कियों, और महिलाओं के जीवन में क्रांति ला रही है, आज सात समुद्र पार अपनी पहचान बना चुका है। अधिवक्ता रविन्दर कौर की नियुक्ति ने हमीरपुर को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।



वे अब अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, मानवाधिकार संवाद मंचों, और वैश्विक जेंडर जस्टिस प्लेटफॉर्म्स पर भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि हमीरपुर और हिमाचल की सभी बेटियों के सपनों की उड़ान का प्रतीक भी है।
हर महिला स्रक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बने, महिलाहाट का उद्देश्य है कि ग्रामीण, पहाड़ी और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाएं- जो अक्सर चुपचाप हिंसा और अन्याय सहती हैं।

उन्हें एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म मिले जहाँ वे अपनी बात रख सकें, कानूनी सहायता पा सकें और न्याय तक पहुँच सकें। अधिवक्ता रविन्दर कौर इस दिशा में संगठन की राष्ट्रीय रणनीति का नेतृत्व करेंगी।
महिलाहाट की राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि, “हमीरपुर की बेटी रविन्दर कौर का चयन हमारी पूरी नारी शक्ति की जौत है। हम भारत की हर पीड़ित, निराश, या अकेली महिला से कहना चाहते हैं कि अब आप अकेली नहीं हैं।
आपकी आवाज़ अब देश, समाज और वैश्विक मंचों तक पहुंचेगी।” यदि आप किसी हिंसा, उत्पीड़न या अन्याय की शिकार महिला हैं, तो महिलाहाट आम तक हैं, तो महिला हाट आए तक पहुँचने, आपकी रक्षा करने और आपको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
















Total Users : 114914
Total views : 173437