



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा किसान मोर्चा मंडल शहरी हमीरपुर की बैठक बुधवार को हमीरपुर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल शहरी किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की।
जबकि जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा मंडल शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और प्रभारी राजेश सहगल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर किसान मोर्चा के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई एवं एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी जोड़ने बारे चर्चा की गई।


इसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारियां बांटी गई।
इसके साथ ही चार 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली विशाल रैली के लिए सभी को आमंत्रित किया गया एवं अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।



इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चला जा रही विभिन्न योजना को घर-घर तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा शहरी मंडल हमीरपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

















Total Users : 125175
Total views : 189350