प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 का परिणाम घोषित

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 का परिणाम आज घोषित किया गया। यह सामान्य ज्ञान प्रातयोगिता 12 अक्तूबर, 2025 को प्रदेश भर में आयोजित की गई थी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश इस प्रतियोगिता को निरंतर आयोजित करती आई है। इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कुल 9994 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया व परीक्षा में 8197 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर का प्रथम स्थान जिला सोलन रा.व.मा.पा. कोटला बांगी का छात्र गौरव कुमार, द्वितीय स्थान कुल्लू ज़िला के एवर्गीन पब्लिक स्कूल सेऊबाग की छात्रा वंशिका ठाकुर व तृतीय स्थान जिला बिलासपुर के हिम सर्वोदया व.मा.पा. घुमारवीं का छात्र साहिल सोंगरा ने हासिल किया।

प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता:- चिराग नेगी (DAV New Shimla), चिराग राणा (Sunsire pub school saloh Una), उदित (G.S.S.S. Nihari सुन्दरनगर)

प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 का पारितोषिक सम्मान वितरण सामारोह का आयोजन 12 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

पारितोषिक वितरण में राज्य स्तर पर अव्वल आने वाले प्रथम 6 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान पर अव्वल आने वाले प्रतिभागी को 31000/-, द्वितीय प्रतिभागी को 21000/-, तृतीय प्रतिभागी को 15000/- तथा अन्य 3 प्रतिभागियों को 11000/- का प्रोत्साहन पुरुस्कार व प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही ज़िला स्तरीय प्रथम स्थान पर अव्वल आने वाले प्रतिभागी को 10000/-, द्वितीय प्रतिभागी को 7000/-, तृतीय प्रतिभागी को 5000/- तथा अन्य 3 प्रतिभागियों को 1100/- का प्रोत्साहन पुरुस्कार व प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर में प्रथन, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का परिणाम इस प्रकार से है :-

किन्नौर:- रा.व.मा.पा. पांगी की अक्षिता नेगी ने प्रथम स्थान, रा.व.मा.पा. पांगी की नीतिक नेगी द्वितीय स्थान, D.S.G.SSS. Kothi के कृष नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

संगठनात्मक जिला रामपुर:- L.P.S Anni के हर्षित ने प्रथम स्थान, Springdale school Rampur की दीक्षा ने द्वितीय स्थान, G.M.S.S.S Karsog के गौरव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण:- S.I.S जुब्बल के वंशल पोशेट ने प्रथम स्थान, S.I.S जुब्बल के आदित्य ने द्वितीय स्थान, T.R.I जुब्बल के प्रीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

संगठनात्मक जिला शिमला शहर:- P.M Shri G.M.S.S.S सुन्नी के अरुण शर्मा ने प्रथम स्थान, Crecent S.S.S Totu की प्राची शर्मा ने द्वितीय स्थान, G.M.S.S शोघी की दीपा कर्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सोलन:- N.P.S.S.S Dhunlan के गौरव शर्मा ने प्रथम स्थान, DAV Solan के नितिन विष्ट ने द्वितीय स्थान, व DD Coaching सोलन के क्षितिज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।