नाहलवीं राजकीय उच्च विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नाहलवीं राजकीय उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़े ही उल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की।

 

क्षेत्र के लोगों ने उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरेश रणौत, शिक्षकगण और एसएमसी के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया।

 

सभी उपस्थित लोगों के लिए बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से छठी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा नशे के खिलाफ प्रस्तुत की गई लघु नाटिका अत्यंत प्रशंसनीय रही।

 

अपने संबोधन में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत की गई है और सभी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

 

 

डॉ. वर्मा ने खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों में सिंथेटिक ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट और कबड्डी मैच के लिए ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी दैनिक भत्ते में भी वृद्धि की गई है।

 

 

यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता में केवल तीन वर्षों में भारत में 21वें स्थान से पाँचवें स्थान पर पहुंच गया है।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, “ना नशा करेंगे, ना नशा करने देंगे,” और बच्चों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को दीयों की तरह मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

 

 

इस अवसर पर अश्विनी चम्बयाल (प्रधान), अनिल (उपप्रधान), वीरेंद्र सिंह, मानचंद राणा, जागीर सिंह, कुशल ठाकुर, कमलेश कुमार, नंदलाल शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुभाष कटोच, अश्वनी कटोच, महिला मंडल प्रधान मोनिका देवी, ओंकार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।