



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की एथलेटिक्स टीम इंदौर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है इसमें 12 छात्र और 13 छात्राएं राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कमल किशोर भारती ने हरी झंडी देखकर रवाना किया ।

अधीक्षक एक कश्मीर सिंह ठाकुर, लोकेश कपिल अधीक्षक दो, राजेश गौतम साइंस सुपरवाइजर जिला हमीरपुर रचिन जरियाल जे.ओ.ए आईटी इत्यादि बीमा के अतिथि के साथ उपस्थित रहे इस दल का प्रमुख संजीव कौशल को नियुक्त किया गया है।



टीम मैनेजर चंचल सिंह ठाकुर बॉयज तथा टीम मैनेजर गर्ल्स अनीता चंदेल टीम कोच बॉयज अजय कुमार तथा टीम कोच गर्ल्स इकबाल कौर यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी ।




जिसमें शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर 4*100 मीटर रिले इत्यादि

यह जानकारी राज्य निदेशालय की मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने दी

















Total Users : 115609
Total views : 174554