



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर में संसद भवन में स्पीकर ओम बिरला व अन्य साथी सांसदों के साथ साइप्रस के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष सुश्री अनीता दिमेत्रियु के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में दोनों पक्षों ने लोकतांत्रिक सहयोग व आपसी साझेदारी को और मजबूत करने की भारत और साइप्रस की साझा प्रतिबद्धता दोहराया।

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत और साइप्रस के आपसी साझा संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी विश्वास और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग दशकों पुराने हैं।



साइप्रस ने हाल ही में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस से सम्मानित किया था जोकि भारत व साइप्रस संबंधों की प्रगाढ़ता का परिचायक है।




साइप्रस सामरिक रूप से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। इस बैठक में दोनों पक्षों ने संसदीय प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, और दोनों देशों के लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कहा कि साइप्रस प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक मंच पर भारत के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया व आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया है।

30 वर्षों के बाद हो रही साइप्रस संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों में एक मील का पत्थर है। साइप्रस के प्रतिनिधि मंडल ने भारत के सांसदों को वहाँ के भ्रमण का निमंत्रण दिया है।
दोनों पक्षों के बीच रचनात्मक और दूरदर्शी संवाद ने निरंतर सहयोग की नींव रखी है तथा ऐतिहासिक मित्रता और आपसी विश्वास में निहित द्विपक्षीय संबंधों को और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
















Total Users : 115216
Total views : 173929