



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय उच्च विद्यालय बलोह में आज वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि के विद्यालय पहुंचने पर क्षेत्रवासी, मुख्य अध्यापक श्री दलजीत चौहान तथा संपूर्ण स्टाफ ने पुष्पमालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। द्वीप प्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने स्वयं पहाड़ी लोकगीत गाकर और उन पर प्रस्तुतियाँ देकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी संस्कृति को गर्व के साथ आगे बढ़ा रही हैं।




अपने संबोधन में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी लगातार मेरिट में स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जो यह सिद्ध करता है कि वे किसी भी निजी संस्था या कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों से कम नहीं हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के सरकारी विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों पर विश्वास बढ़ाएँ, ताकि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक मज़बूती मिल सके।


उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा गुणवत्ता में पूरे देश में पाँचवें स्थान पर पहुँच चुका है। पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने और सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय प्रदेश सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भावना को दर्शाता है।
समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान लता देवी, पंचायत प्रधान गौरव शर्मा, रिटायर्ड तहसीलदार राजेश्वर जैसवाल, ज्ञानचंद शर्मा, महेंद्र ठाकुर, रघु राजा, मदनलाल, सुभाष शर्मा, राकेश ठाकुर, देवराज सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















Total Users : 115228
Total views : 173946