



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काॅलेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह रहे।

जबकि विशेष अतिथि के रूप मे श्वेता सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज ज्योति एवं सहेलियों द्वारा राग गुणकली में पेश सरस्वती बंदना “हंस वाहिनी जगत व्यापिनी वाणी मां” से हुआ।


इस मौके पर प्रिया शर्मा द्वारा पेश गजल ”होठों से छलो“ को खासी तबज्जो मिली। अंजली व सहेलियों द्वारा पेश पंजाबी गिद््दा तथा तनू द्वारा प्रस्तुत सोलो डांस ने भी खूब तालियां बटोरीं। हेम लता एवं सहेलियों द्वारा पेश गीत “म्हारे देश रा दिल शिमला” ने भी सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का आकर्षण ज्योति राव व सहेलियों द्वारा पेश नारी रही।



ह गान “करी लैणी करी लैणी पहाड़ां री सैर“ को खूब सराहना मिली। बेदांशी द्वारा पेश गीत “तुझसे नाराज नहीं जिन्दगी हैरान हूं“ को खूब सराहना मिली। रिया तथा शिल्पा ने डयुट डांस से समां बांध दिया जबकि खेल और शवेता, प्रांजली तथा सहेलियों द्वारा पेश समूह नृत्य भी कार्यक्रम की शोभा बने।
इस मौके पर मुख्यतिथि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान तथा मुख्य अतिथि ने मिस तथा मिस्टर फ्रैशर चुने ।

उन्होनेेेे नितिन तथा ज्योति राव को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यतिथि ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के अन्दर कोई ना कोई हुनर छिपा होता है जिसे पहचानकर उसे प्रदर्शन के लिए बाहर लाना शिक्षक समाज का अहम कत्तव्र्य है।
उन्होने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि छात्र अपने देश की महान सांस्कृृतिक विरासत से जुड़े रहें ना कि पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हों। इससे पहले प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राज राजेश्वरी प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द्र कौर रानी, सचिव कुलबीर सिं
















Total Users : 115226
Total views : 173943